न्यूजीलैंड में नाबालिग पर भारतीय सुरक्षा गार्ड की हत्या का आरोप


ऑकलैंड, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के वेस्ट ऑकलैंड के एक उपनगर में शुक्रवार को 17 साल के लड़के पर 25 वर्षीय भारतीय सुरक्षा गार्ड की हत्या का आरोप लगाया गया है।

न्यूजीलैंड हेराल्ड न्यूज पेपर की रिपोर्ट के अनुसार, 18 दिसंबर की आधी रात के बाद रमनदीप सिंह के बेहोश होने की सूचना मिली थी और मैसी में रॉयल रिजर्व कार पार्क में पाए जाने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

पंजाब के गुरदासपुर के कोटली शाहपुर गांव में जन्मे और पले-बढ़े रमनदीप सिंह उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए 2018 में स्टडी वीजा पर न्यूजीलैंड चले गए था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

लेटेस्ट गिरफ्तारी 26 वर्षीय एक व्यक्ति को सोमवार को हिरासत में लिए जाने और उस पर रमनदीप सिंह की हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद हुई है। डिटेक्टिव इंस्पेक्टर आरोन प्रॉक्टर ने कहा, “रमनदीप सिंह के परिवार को लेटेस्ट गिरफ्तारी की जानकारी दे दी गई है। सिंह की हत्या के सिलसिले में दो लोग अब अदालत में हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी जांच टीम रमनदीप सिंह को न्याय दिलाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही है। हम सोमवार सुबह तड़के उनकी हत्या से पहले की घटनाओं को जोड़ना जारी रख रहे हैं।”

रमनदीप सिंह को नौकरी देने वाली कंपनी आर्मरगार्ड ने कहा कि उसकी अचानक मौत से उसका समुदाय टूट गया है, जो अपने पीछे टूटा हुआ परिवार और दोस्तों को शोक में छोड़ गया है।

कंपनी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हम रमनदीप सिंह के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी सहानुभूति और संवेदना व्यक्त करते हैं। इस कठिन समय में उन्हें अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं।”

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम


Show More
Back to top button