सुगम बनाएं अयोध्या दर्शन: राम मंदिर खुलने से आरती में शामिल होने तक

सुगम बनाएं अयोध्या दर्शन: राम मंदिर खुलने से आरती में शामिल होने तक

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा नए मंदिर में हो चुकी है। रोजाना लाखों भक्त अयोध्या आ रहे हैं। यदि आप भी अयोध्या आने की तैयारी कर रहे हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़िए।

इसमें अयोध्या से संबंधित हर वो जानकारी है, जो आपकी अयोध्या यात्रा को सुगम बनाने में मददगार साबित होगी। इसमें अयोध्या आने, ठहरने, यहां के दर्शनीय स्थल, उत्सव, मंदिर में आरती, दर्शन का समय और आरती में शामिल होने की पूरी जानकारी दी गई है।

आरती में शामिल होने की व्यवस्था
आरती में शामिल होने के लिए ट्रस्ट की ओर से पास भी जारी किया जाता है। अभी भक्त श्रृंगार, भोग व संध्या आरती में शामिल हो पाते हैं। पास के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरह की व्यवस्था है। राम जन्मभूमि पथ स्थित कैंप कार्यालय पर पास बनाया जाता है। यहां आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र देकर पास पूरी तरह से नि:शुल्क बनवाया जा सकता है।

ऑनलाइन व्यवस्था
ऑनलाइन पास बनवाने के लिए ट्रस्ट की वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। तीनों आरती में 60-60 पास बनाए जाते हैं।

मोबाइल व इलेक्ट्रानिक सामान ले जाने पर रोक
राममंदिर में सुरक्षा कारणों से मोबाइल, पेन व इलेक्ट्रानिक सामान ले जाने पर रोक है। भक्त केवल पर्स व चश्मा लेकर जा सकते हैं।

मंदिर में मिलेगा ये प्रसाद
मंदिर में प्रसाद ले जाने की मनाही है। नारियल, फूल, माला या कोई अन्य वस्तुएं भक्त नहीं ले जा सकते। भक्तों को मंदिर परिसर में ही इलायची दाने का प्रसाद ट्रस्ट की ओर से दिया जाता है।
राममंदिर खुलने का समय
-सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक

रामलला की आरती का समय
-मंगला आरती सुबह 4:30 बजे।

-श्रृंगार आरती- सुबह 6:30 बजे से 7:00 बजे।
-भोग आरती- 11:30 बजे।
-संध्या आरती- शाम 6:30 बजे
-भाेग आरती- रात 9:00 बजे।
-शयन आरती- रात 10:00 बजे।

अयोध्या पहुंचने के लिए एयर कनेक्टिविटी

शहर एयर लाइंस फ्लाइट का समय अयोध्या पहुंचने का समय
दिल्ली इंडिगो नियमित दिन में 11:55 बजे दोपहर 1:15 बजे
दिल्ली एयर इंडिया एक्स सुबह 10 बजे सुबह 11:20 बजे
मुंबई इंडिगो दोपहर 12:30 बजे दोपहर 2:45 बजे
अहमदाबाद इंडिगो सुबह 9:10 बजे सुबह 11:00 बजे
चेन्नई स्पाइस जट-01 फरवरी से दाेपहर 12:40 बजे दोपहर 3:15 बजे
बेंगलुरु एअर इंडिया एक्सप्रेस सुबह 7:30 बजे बुधवार सुबह 10 बजे
बेंगलुरु एअर इंडिया एक्सप्रेस सुबह 08:05 सोम व गुरु सुबह 10:35 बजे
कोलकाता एअर इंडिया एक्सप्रेस दोपहर 12:45 बजे बुधवार दोपहर 2:30 बजे।
कोलकाता एअर इंडिया एक्सप्रेस दोपहर 1:25 सोम व गुरु दोपहर 3:30 बजे

रेल कनेक्टिविटी

शहर ट्रेन का नाम प्रस्थान अयोध्या आगमन सप्ताह में कब
दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 6:10 सुबह 2:30 दोपहर सोम, मंगल, गुरु, शुक्र, शनि, रवि
दिल्ली अयोध्या एक्सप्रेस 6:20 शाम 7:15 सुबह रोजाना
दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस 8:25 शाम 6:56 सुबह रोजाना
अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस 1:05 दोपहर 8:51 सुबह सोम, बुध, शनि
अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 11:10 रात 4:22 सुबह सोम, मंगल, गुरु, शनि
जयपुर मरुधर एक्सप्रेस 1:40 दोपहर 4:43 सुबह सोम, गुरु, शनि
भोपाल YPR GKP एक्सप्रेस 3:35 रात 4:24 दोपहर शनि
इंदौर INDB PNBE एक्स. 1:55 दोपहर 7:45 सुबह शनि
मुंबई साकेत एक्सप्रेस 6:00 सुबह 8:00 सुबह बुध, शनि
कोलकाता KOAA JATएक्सप्रेस 11:45 दोपहर 6:21 सुबह रोजाना
बेंगलुरु YPR GKP एक्सप्रेस 11:40 रात 4:24 दोपहर बुध

अयोध्या में पांच किलोमीटर के दायरे में रुकने के प्रमुख स्थान

स्थान कितने रूम किराया मंदिर से दूरी
जैन धर्मशाला 50 500 से 2000 1.5 किमी
राम वैदेही मंदिर 200 1000-3000 दो किमी
कनक महल 50 1000 से 3000 दो किमी
राम होटल 50 1000 से 3000 एक किमी
रामप्रस्थ होटल 40 1000 से 3000 दो किमी
रमीला कुटीर 25 5000 दो किमी
रामायणा होटल 50 20 हजार तक तीन किमी

 

इनके अलावा पांच से सात किलोमीटर की दूरी में पंचशील होटल, शान-ए-अवध, कृष्णा होटल, तारा जी रिसाॅर्ट हैं। इनका किराया एक हजार से लेकर दस हजार तक है।
E-Magazine