पश्चिम बंगाल चुनाव : पहले चरण के लिए कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी


नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी बीच, पहले चरण को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। चुनाव प्रचार को धार देने के लिए पार्टी ने इस सूची में राष्ट्रीय से लेकर राज्य स्तर तक के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया है, जो चुनावी मैदान में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे।

लिस्ट के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रमुख रूप से प्रचार की कमान संभालेंगे। इनके अलावा संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर भी चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

स्टार प्रचारकों की सूची में सुभाष सरकार, बीके हरिप्रसाद, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अधीर रंजन चौधरी जैसे नेताओं को भी जगह दी गई है।

इसके अलावा, सूची में सलमान खुर्शीद, शशि थरूर, सचिन पायलट, दीपा दासमुंशी, सैयद नसीर हुसैन, प्रो. प्रदीप भट्टाचार्य, डीपी राय, ईशा खान चौधरी, तारिक अनवर, मोहम्मद जावेद, गौरव गोगोई, केएल शर्मा को भी शामिल किया गया है।

इसके साथ ही, इमरान प्रतापगढ़ी, इमरान मसूद, सुदीप रॉय बर्मन, कन्हैया कुमार, अलका लांबा, उदय भानु चिब, बीपी सिंह, अंबा प्रसाद, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, शकील अहमद खान, मोहम्मद अजहरुद्दीन, दीपिका पांडेय सिंह, अमिताभ चक्रवर्ती, मनीष तमांग और इरफान अंसारी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

इससे पहले, भाजपा ने भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, सांसदों और फिल्म जगत की हस्तियों तक के नाम शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

–आईएएनएस

पीएसके/एबीएम


Show More
Back to top button