उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ


बिजनौर, 26 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र के स्याहलीपुर गांव के पास जंगल में तेंदुआ देखे जाने पर दहशत फैल गई थी, जिसके बाद क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया था। सोमवार को एक तेंदुआ पिंजरे में फंस गया।

वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र करीब 4-5 वर्ष है। तेंदुए को क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान कार्यालय में रखा गया है। चिकित्सक परीक्षण के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

–आईएएनएस

विमल कुमार/एबीएम


Show More
Back to top button