चीन और वियतनाम के नेता दोनों देशों के युवाओं के प्रतिनिधियों से मिले


बीजिंग, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुधवार की सुबह पेइचिंग में यात्रा पर आए वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव और राष्ट्रपति टो लाम के साथ ‘लाल अध्ययन यात्रा’ में भाग लेने वाले दोनों देशों के युवाओं के प्रतिनिधियों से भेंट की।

शी ने अपने भाषण में बल दिया कि युवा समाज का विकास बढ़ाने की जीवंत शक्ति हैं, जिनसे चीन व वियतनाम दोनों देशों के कार्य जारी रखने की उम्मीद भी है।

उन्होंने दोनों देशों के युवाओं से पारस्परिक समर्थन करने, साहस के साथ कर्तव्य निभाने और मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण का अग्रणी बनने की उम्मीद जताई।

टो लाम ने कहा कि युवा दोनों पार्टियों और दोनों देशों के संबंधों का महत्वपूर्ण सेतु है। आशा है कि दोनों देशों के युवा वियतनाम-चीन संबंध की समझ गहराकर अपने-अपने देश के विकास और दो देशों की मित्रता के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।

ध्यान रहे कि शी ने पिछले अप्रैल में वियतनाम की यात्रा में टो लाम के साथ ‘लाल अध्ययन यात्रा’ की घोषणा की, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के युवाओं को दो देशों की पुरानी पीढ़ी के नेताओं की क्रांतिकारी फुटप्रिंट का अनुकरण कर चीन-वियतनाम मित्रता के लाल जीन की खोज करना है ताकि चीन-वियतनाम साझे भविष्य वाले समुदाय के लिए यौवन शक्ति एकत्र की जाए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button