जाने किस देश में कराया गया पहला एग्जिट पोल,जाने भारत में कब शुरू हुई यह प्रथा ?

जाने किस देश में कराया गया पहला एग्जिट पोल,जाने भारत में कब शुरू हुई यह प्रथा ?

चुनाव समाप्त होते ही सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर टिक जाती हैं। एग्जिट पोल चर्चा का केन्द्र बिन्दु बन जाता है। सोशल मीडिया साइट से लेकर सभी बड़े मीडिया संस्थान और खबरों में यह छाया रहता है। क्या आप को पता है कि एग्जिट पोल की प्रथा शुरू कहां से हुई। किस देश में सबसे पहले एग्जिट पोल किस देश ने कराया था और कितना सही साबित हुआ था।

अमेरिका में कराया गया पहला एग्जिट पोल

दुनिया में पहली बार एग्जिट पोल संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा 1936 में कराया गया था। उस समय जॉर्ज गैलप और क्लॉड रोबिंसन ने चुनावी सर्वे करवाया था। यह रिपोर्ट पोलिंग बूथ में वोट डालकर बाहर आने वाले लोगों से पूछ करके तैयार किया गया था। सर्वे का विश्लेषण कर एक रिपोर्ट तैयार किया गया था। उस रिपोर्ट में बताया गया था कि फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट चुनाव जीत जाएंगे और यह रिपोर्ट सही साबित हुआ। इसके बाद दूसरे देशों में भी एग्जिट पोल का प्रचलन शुरू हो गया।

भारत में पहला एग्जिट पोल

भारत में पहला एग्जिट पोल 1996 में जारी हुआ थ। यह रिपोर्ट को सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसायटीज (CSDS) ने जारी किया था। एग्जिट पोल में कहा गया था भाजपा सरकार बनेगी और नतीजा आने के बाद रिपोर्ट सही साबित हुआ। इसके बाद भारत में एग्जिट पोल काफी लोकप्रिय हुआ।

E-Magazine