कानपुर: पारा 42 के करीब…अभी और बढ़ेगी गर्मी

कानपुर में चिलचिलाती गर्मी से अभी शहरियों को राहत नहीं मिलेगी। देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र असम में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कानपुर से अभी दूर होने की वजह से मौसम में बदलाव के आसार कुछ दिनों तक कम हैं। शुक्रवार को महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों का दिन का तापमान 41.8 डिग्री तक पहुंच गया।

24 घंटे में इसमें .6 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, रात का तापमान एक दिन पहले की अपेक्षा 1.2 डिग्री बढ़कर 20.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार इस महीने के आखिरी दो-तीन दिनों में दिन का पारा 42 या इससे ऊपर जा सकता है। लोगों को सर्तकता बरतने को कहा गया है।
रात में भी पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले बादलों के कारण पारा और उमस दोनों में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार सुबह से लेकर शाम के बीच 4.6 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। हवा में अधिकतम नमी 35 और न्यूनतम 16 प्रतिशत दर्ज की गई।

Show More
Back to top button