काजोल ने वर्कआउट की तस्वीर की शेयर, सनग्लासेज पहने मशीन पर लेटी हुई आईं नजर


मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपनी पिलेट्स क्लासेस से वर्कआउट की एक मजेदार तस्वीर शेयर की और फैंस से पूछा कि वे यह बताएं उनकी यह तस्वीर एक्सरसाइज से पहले की है या बाद की।

फोटो में एक्ट्रेस एथलीजर और सनग्लासेज पहने पिलेट्स मशीन पर लेटी हुई नजर आ रही हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “चूंकि हर कोई जानना चाहता है कि मेरा वर्कआउट कैसा दिखता है… यहां एक तस्वीर है… अब बताओ ये वर्कआउट के पहले की है या बाद की।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो, काजोल जल्द ही कृति सेनन और शाहीर शेख के साथ ‘दो पत्ती’ में दिखाई देंगी।

शशांक चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित, यह रहस्य थ्रिलर फिल्म उत्तर भारत की पहाड़ियों में स्थापित एक मनोरम कहानी को दर्शाएगी।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Show More
Back to top button