'बस यूं ही, दिल्ली में…' दिव्यांका त्रिपाठी ने सादगी भरे अंदाज में पोस्ट की खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को उनके अभिनय और खूबसूरत व्यक्तित्व के लिए काफी पसंद किया जाता है। उनके फैंस हमेशा उनकी नई तस्वीरों और पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बीच गुरुवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की। इन तस्वीरों में उन्होंने अपने खास अंदाज में दिल्ली की झलक पेश की।
तस्वीरों में दिव्यांका सफेद और नीले रंग के खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट में दिख रही हैं। उनके कपड़ों पर नीले रंग की शानदार कढ़ाई का काम है, जो उनके लुक को आकर्षक बना रहा है। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है, जो उनकी सादगी और सुंदरता पर सटीक बैठ रहे हैं।
दिव्यांका का मुस्कुराता चेहरा फैंस के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ रहा है। एक तस्वीर में वह एक खिड़की के पास खड़ी नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में हल्का धुंधला नजारा दिख रहा है। इस तस्वीर में उनका लुक सिंपल, लेकिन बेहद स्टाइलिश है।
तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बस यूं ही, दिल्ली में…”
फैंस ने उनके इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया। उनकी तारीफों के पुल बांधते हुए कई फैंस ने लिखा, “आप हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।”
वहीं, कुछ फैंस ने उनकी सादगी और नेचुरल लुक की तारीफ की, तो कुछ ने उन्हें ‘दिल्ली की क्वीन’ का टैग दिया।
एक फैन ने लिखा, ‘आपकी मुस्कान देखकर दिल खुश हो जाता है।”
दूसरे फैन ने लिखा, ‘सिर्फ आपको देखने के लिए मैं इंस्टाग्राम पर आता हूं।’
कुछ फैंस ने उनके आउटफिट की भी खूब तारीफ की और कमेंट्स में लिखा, ‘आपका आउटफिट कमाल का है, आपने इसे कहां से खरीदा?’
दिव्यांका को अब से पहले सोनी लिव की सीरीज ‘अदृश्यम: द इनविजिबल हीरोज’ में देखा गया था, जिसमें वह अंडरकवर एजेंट पार्वती सहगल के किरदार में नजर आई थीं। यह सीरीज एजेंसी आईबी47 पर बनी है।
उन्होंने रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज’ में हिस्सा लेकर करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ में काम किया और घर-घर में लोकप्रियता हासिल की।
दिव्यांका ‘खाना खजाना’, ‘कयामत की रात’, ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘नचले वे विद सरोज खान’, ‘जोर का झटका: टोटल वाइप आउट’, ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘नच बलिए 8’, और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शो का भी हिस्सा रही हैं।
–आईएएनएस
पीके/एबीएम