आईआईआईटी में नौकरी का अवसर, रिसर्च फेलो पदों के लिए 9 अप्रैल तक आवेदन का मौका


लखनऊ, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। आईआईआईटी इलाहाबाद ने रिसर्च फेलो के विभिन्न 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आईआईआईटी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन, ईमेल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल निर्धारित की गई है।

आईआईआईटी ने जिन दो पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें जूनियर और सीनियर रीसर्च फेलो का 1-1 पद शामिल है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक की डिग्री न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ होनी चाहिए। इसी के साथ सीनियर रिसर्च फेलो पद के लिए कैंडिडेट के पास एमई/एमटेक की डिग्री न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ उम्मीदवार गेट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं अभ्यर्थियों के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट की सैलरी पद अनुसार 37,000 से 42,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। इंटरव्यू का आयोजन 16 अप्रैल को किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) इलाहाबाद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी के माध्यम से अपना रिज्यूम (सीवी) के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स मेल करें।

वहीं, भर्ती, योग्यता, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद वहां संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना को चेक करने की सलाह दी जाती है।

–आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी


Show More
Back to top button