सातवीं महिला एशियन हॉकी में जीत के साथ शुरू हुआ जापान का अभियान, मलेशिया को 3-0 से हराया


रांची, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। रांची में शुक्रवार से शुरू हुई सातवीं महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में जापान ने पहले ही मैच से अपना विजय अभियान शुरू किया। उसने एकतरफा मुकाबले में मलेशिया को 3-0 से पराजित कर दिया।

जापान ने इसके पहले 2011 में कोरिया में आयोजित इस चैंपियनशिप में विजेता का खिताब हासिल किया था। दर्शकों से खचाखच भरे जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में हुए मुकाबले में जापान ने शुरुआत से दबदबा बनाए रखा।

पहले हाफ में जापान ने मलेशिया के खिलाफ मिले पेनाल्टी कार्नर का फायदा उठाकर पहला गोल किया। इसके बाद मैच के तीसरे और लास्ट क्वार्टर में भी जापान ने एक के बाद एक लगातार दो गोल दागे।

अंतिम क्वार्टर में मलेशिया को लगातार 3 बार पेनाल्टी कार्नर मिला, लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। जापान की लगाई हाजुकी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

–आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम


Show More
Back to top button