इजरायल ने की अपहृत बंधक की मौत की घोषणा


तेल अवीव, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। किबुत्ज निर ओज के इजरायली समुदाय ने 7 अक्टूबर को हमले के दौरान हमास द्वारा अपहरण किए गए 73 वर्षीय निवासी की मौत की घोषणा की।

समुदाय ने मृतक बंधक की पहचान गादी हाग्गई (73) के रूप में की। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि मौत का कारण क्या है या उन्हें सूचना कैसे मिली।

समुदाय ने कहा, ”हाग्गई का शव अभी भी हमास के हाथों में है।”

गादी हाग्गई चार बच्चों का पिता और सात बच्चों का दादा थे। उनकी पत्नी जूडिथ भी हमास की कैद में हैं और माना जाता है कि 7 अक्टूबर के हमले के दौरान वह घायल हो गई थीं।

हमास और इजरायल के बीच 24 नवंबर से एक दिसंबर तक एक सप्ताह के अस्थायी संघर्ष विराम के दौरान हमास ने 105 बंधकों को रिहा कर दिया, जबकि 129 बंधक अभी भी हमास की कैद में हैं।

इजरायलियों का मानना है कि बाकी 129 बंधकों में से कम से कम 20 बंधकों की मौत हो चुकी है।

इजरायली जेलों में हजारों फिलिस्तीनी हैं, जिन्हें बिना किसी मुकदमे और कानूनी सलाह के बिना रखा गया है।

फिलिस्तीनी प्रिजनर्स क्लब ने कहा है कि इजरायली बलों ने 7 अक्टूबर से कब्जे वाले वेस्ट बैंक में 4,655 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

7 अक्टूबर को एक अप्रत्याशित हमले में हमास द्वारा इजरायल पर हमला करने के बाद इजरायल ने 27 अक्टूबर को गाजा के अंदर एक जमीनी आक्रमण शुरू किया, जिसमें 1200 इजरायली मारे गए और 200 से अधिक को बंधक बना लिया गया।

हमास और इजरायल के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से, 20,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं, जबकि 52,286 फिलिस्तीनी घायल हुए हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Show More
Back to top button