एक-दूसरे को घूरते नजर आए ईशान खट्टर और शाहिद कपूर, मीरा राजपूत ने शेयर की फोटो


मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने शनिवार को एक तस्वीर शेयर की, जिसमें ईशान खट्टर और शाहिद कपूर एक-दूसरे को घूरते नजर आ रहे हैं।

मीरा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस तस्वीर के पीछे की असली वजह बताई।

तस्वीर में शाहिद सिंपल सफेद टी-शर्ट में बिस्तर पर लेटे हुए दिख रहे हैं, जबकि ईशान दूसरी तरफ खड़े होकर मुस्कुरा रहे हैं और दोनों एक-दूसरे को घूर रहे हैं।

मीरा ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “घूरने की प्रतियोगिता।”

यानी ईशान खट्टर और शाहिद कपूर के बीच घूरने की प्रतियोगिता चल रही थी। इसके तहत जो भी पहले पलकें झपकाता है, वह प्रतियोगिता हार जाता है।

शाहिद ने जुलाई 2015 में मीरा से शादी की। दोनों के दो बच्चे, बेटी मिशा और बेटा जैन है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, शाहिद मुंबई में अपकमिंग एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी हैं।

‘देवा’ का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है। जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स इसके प्रोड्यूसर हैं।

उन्हें पिछली बार साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था।

वहीं, ईशान पिछली बार फिल्म ‘पिप्पा’ में नजर आए थे। उनकी अगली वेब सीरीज ‘द परफेक्ट कपल’ आने वाली है।

–आईएएनएस

पीके/एकेजे


Show More
Back to top button