आईपीएल 2026: केकेआर को हराकर एलएसजी ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?


नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला गुरुवार को कोलकाता के इडन गार्डेन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में एलएसजी ने आखिरी गेंद पर केकेआर को 3 विकेट से हरा दिया। एलएसजी की जीत के हीरो मुकुल चौधरी रहे।

केकेआर ने जीत के लिए एलएसजी को जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य दिया था। आयुष बडोनी के 34 गेंदों पर 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 54 और मुकुल चौधरी के 27 गेंदों पर 7 छक्कों और 2 चौकों की मदद से बनाए नाबाद 54 रनों की मदद से एलएसजी ने केकेआर को 3 विकेट से हरा दिया। मुकुल चौधरी प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

केकेआर और एलएसजी मैच के बाद अंकतालिका (प्वाइंट टेबल) में बड़ा बदलाव हुआ है। एलएसजी जीत के साथ पांचवें नंबर पर चली गई है।

अंकतालिका पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स 3 मैचों से 6 अंक लेकर पहले, पंजाब किंग्स 3 मैचों से 5 अंक लेकर दूसरे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 मैचों से 4 अंक लेकर तीसरे और दिल्ली कैपिटल्स 3 मैचों से 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

एलएसजी 3 मैचों से 4 अंक लेकर पांचवें, सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों से 2 अंक लेकर छठे, गुजरात टाइटंस 3 मैचों से 2 अंक लेकर सातवें, मुंबई इंडियंस 3 मैचों से 2 अंक लेकर आठवें, केकेआर 4 मैचों में 1 अंक लेकर नौवें और सीएके 3 मैचों के बाद बिना किसी अंक के दसवें स्थान पर है।

समान अंक के बावजूद कई टीमों की रैंक में अंतर उनके नेट रन रेट की वजह से है।

केकेआर-एलएसजी मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास ऑरेंज कैप है। उन्होंने 3 मैचों में 170 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के ही रवि बिश्नोई के पास पर्पल कैप है। बिश्नोई ने 3 मैचों में 7 विकेट लिए हैं।

–आईएएनएस

पीएके


Show More
Back to top button