मैं जनता को निराश नहीं करूंगाः शी चिनफिंग

बीजिंग, 15 जून (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग जमीनी स्तर के नेता हैं। उन्हें जनता से गहरा लगाव है। उनका कहना है कि मेरे दिल में सिर्फ जनता है और मैं जनता को निराश नहीं करूंगा।
युवावस्था में शी चिनफिंग उत्तर पश्चिमी चीन के शैनशी प्रांत में स्थित ल्यांग च्या हे नामक एक छोटे गांव में सात साल तक कार्यरत थे। वहां वे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हुए और गांव की सीपीसी समिति के सचिव थे। उन्होंने गांववासियों के जीवन के सुधार के लिए कुएं खोदने, बांध निर्मित करने, सीढ़ीनुमा खेत बनाने, बायोगैस डाइजेस्टर समेत कई ठोस काम किए।
मार्च 1982 से मई 1985 तक शी चिनफिंग उत्तर चीन के हपेइ प्रांत के चंग तिंग जिले के प्रमुख थे। उस समय की याद करते हुए उन्होंने कहा था कि वर्ष 1982 में मैंने केंद्रीय संस्थान से अपनी जड़ों की ओर जाने की मांग की। मैंने कहा कि मैं अपने माता-पिता की तरह जनता से प्रेम करुंगा।
18वीं सीपीसी कांग्रेस पर महासचिव बनने के बाद शी चिनफिंग ने 14 अति गरीबी क्षेत्रों का दौरा किया और 50 से अधिक बार गरीबी उन्मूलन का सर्वेक्षण किया। उनसे केंद्रित सीपीसी केंद्रीय कमेटी के मजबूत नेतृत्व में चीन में करीब 10 करोड़ लोगों को गरीबी से छुटकारा मिला और चौतरफा तौर पर खुशहाली समाज का निर्माण पूरा किया गया। विश्व में सबसे बड़ी शिक्षा व्यवस्था, सामाजिक प्रतिभूति व्यवस्था, चिकित्सा व स्वास्थ्य व्यवस्था और शहरी आवास गारंटी व्यवस्था स्थापित की गई और जनजीवन में बड़ा सुधार आया।
वर्ष 2026 चीन में 15वीं पंचवर्षीय योजना का पहला साल है और सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ है। इस जनवरी में प्रांत स्तरीय अधिकारियों के एक अध्ययन सत्र में शी चिनफिंग ने व्यापक अधिकारियों से शासन प्रदर्शन पर सही दृष्टिकोण स्थापित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें जनता के लिए शासन करना है और सच्चे मायने में जनता के लिए कल्याण लाना है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/