सूर्यापेट में कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर

तेलंगाना के सूर्यापेट में गुरुवार को भीषण सड़क दुर्घटना में एक बच्ची सहित छह लोगों की मौत हो हई। दरअसल एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई। यह दुर्घटना हैदराबाद से लगभग 180 किमी दूर स्थित इस जिले के कोडाडा शहर के पास हुई। ये सभी मृतक कार में सवार थे।

कार में सवार थे 10 लोग

कोडाडा डीएसपी श्रीधर रेड्डी ने जानकारी दी कि कार हैदराबाद-विजयवाड़ा राजमार्ग पर मरम्मत के लिए सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। गुरुवार तड़के जब यह हादसा हुआ तो कार में कुल 10 लोग सवार थे। चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Show More
Back to top button