दिल्ली के कालकाजी मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे हिमांश कोहली और सोनल्ली सेगल

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता हिमांश कोहली अपनी सह-कलाकार सोनल्ली सेगल के साथ आगामी फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ के रिलीज से पहले दिल्ली के कालका जी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने मंदिर के अंदर दैवीय शक्ति को साक्षात महसूस किया।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे सोनल्ली सेगल के साथ मंदिर में जाते नजर आ रहे हैं। मंदिर के अंदर दोनों कलाकारों ने माता रानी के सामने नतमस्तक नजर आए। साथ ही, मंदिर के पुजारी ने दोनों की माता रानी की चुनरी भी भेट दी।
अभिनेता ने वीडियो शेययर कर लिखा, “प्यार, देखभाल, विश्वास और उम्मीद, ये सब मां कालका मंदिर में एक ही जगह मिल गया। दिल्ली यात्रा के दौरान हम सभी ने उस दैवीय शक्ति को साक्षात महसूस किया। इस सफर में आगे बढ़ते हुए आशीर्वाद के लिए आभारी हूं। बोल कालका माई की जय।” अभिनेता द्वारा पोस्ट की गई वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अभिनेती की जमकर सराहना भी कर रहे हैं।
फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ की कहानी खुद पर विश्वास रखने और हार के बाद भी नई शुरुआत करने का संदेश देती है। हिमांश कोहली ने फिल्म में ‘बग्गू’ (ब्रह्मगुप्ता श्रीवास्तव) नाम के एक 25 वर्षीय युवा की भूमिका निभाई है। बग्गू की जिंदगी में लगातार असफलताएं आती हैं, परीक्षा में बार-बार फेल होना पड़ता है, और प्यार में भी दिल टूटता है जब उसकी प्रेमिका किसी और से शादी कर लेती है।
इस फिल्म में हिमांश कोहली और रवि किशन के अलावा, सोनल सहगल, दर्शना बनिक, नरेश वोहरा, अलका अमीन, और नीरज सूद जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि शिल्पा शिंदे एक खास रोल में नजर आएंगी। ‘आर्यभट्ट का जीरो’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कमल चंद्रा द्वारा निर्देशित फिल्म न्यूटेक मीडिया एंटरटेनमेंट, राधिका जी फिल्म्स, सुनील सिहाग गोरा फिल्म्स और ए2आर फिल्म्स के बैनर तले फिल्म को वीरेंद्र भगत, रवि एस. गुप्ता, संजय नागपाल और शिव बालक सिंह मिलकर निर्माण कर रहे हैं। सुनील सिहाग, त्रिलोकी नाथ प्रसाद, स्वर्गीय कुलदीप भंडारी, आकांक्षा राहुल शर्मा और रीता गाडगे इसके सह-निर्माता हैं। यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
–आईएएनएस
एनएस/पीएम