दिल्ली-NCR में लू अभी और करेगी परेशान, चक्रवात ‘रेमल’ से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR में लू अभी और करेगी परेशान, चक्रवात ‘रेमल’ से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवात रेमल तूफान 26 मई यानी आज पश्चिम बंगाल में दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई को यह तूफान पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों में असाधारण रूप से तेज हवाओं और बारिश के साथ पहुंचेगा।

इस बीच आईएमडी ने 26 मई के लिए बंगाल और ओडिशा में हाई अलर्ट जारी किया है। इस तूफान के कारण पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में त्रिपुरा, असम, नागालैंड और मणिपुर में भी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।IMD ने केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे कई दक्षिणी राज्यों के लिए 28 मई तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

नौतपा का सितम

बात करें उत्तर भारत की तो दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अभी भी गर्मी का सितम जारी रहेगा। 25 मई से नौतपा के आगमन से देश के कुछ हिस्सों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के लिए लू (हीटवेव) का रेड अलर्ट जारी किया है। 

कहां-कितना तापमान?

राज्यतापमान
राजस्थान 50.0
दिल्ली46.8
महाराष्ट्र45.6
मध्य प्रदेश45.5
उत्तर प्रदेश45.0
गुजरात 44.4
पंजाब43.6

कहां-कहां सताएगी गर्मी

जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ इलाकों में 28 मई तक लू चलने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 से 28 मई तक गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27 और 28 मई को गर्म हवाएं चलेंगी।

वहीं, राजस्थान में 24 से 28 मई तक लू चलने की संभावना है, जबकि पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी इस दौरान लू चलेगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 24 से 26 मई तक लू चलने की संभावना है, जबकि दिल्ली में 28 मई तक लू चल सकती है।

E-Magazine