हे लिफेंग ने ब्लैकस्टोन ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ स्टीफन श्वार्ज़मैन से मुलाकात की


बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीनी राज्य परिषद के उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग ने 23 अप्रैल को राजधानी पेइचिंग में स्थित जन वृहद भवन में ब्लैकस्टोन ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ स्टीफन श्वार्ज़मैन से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था ने इस वर्ष की पहली तिमाही में अच्छी शुरुआत की है, जो लचीलेपन और जीवंतता को और प्रदर्शित करती है।

हे लिफेंग के अनुसार चीन उच्च स्तरीय खुलेपन का निरंतर विस्तार करेगा और उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देगा। चीन का विशाल बाजार विश्व को अधिक अवसर और अधिक विकल्प प्रदान करेगा। हम ब्लैकस्टोन ग्रुप सहित अधिक विदेशी निवेशित उद्यमों का चीन के साथ सहयोग को और गहरा करने तथा पारस्परिक लाभ और पारस्परिक हितकारी परिणाम प्राप्त करने के लिए स्वागत करते हैं।

स्टीफन श्वार्ज़मैन ने कहा कि ब्लैकस्टोन ग्रुप चीन के साथ सहयोग पर बड़ा ध्यान देता है, और चीन में अपने कारोबार का विस्तार जारी रखने और अमेरिका-चीन आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देने में योगदान देना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button