भारत की शानदार मेहमान नवाजी के कायल हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत दौरे पर आए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मेहमान नवाजी के लिए भारत का आभार व्यक्त किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है।

देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत दौरे पर आए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मेहमान नवाजी के लिए भारत का आभार व्यक्त किया है।

इमैनुएल मैक्रों ने भारत का जताया आभार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है।

बग्घी में सवार होकर कर्तव्य पथ पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति

गणतंत्र दिवस के मौके पर 40 साल बाद कर्तव्य पथ पर पारंपरिक बग्घी फिर नजर आई। 250 साल पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बग्घी में कर्तव्य पथ पर पहुंचे। उनकी सुरक्षा राष्ट्रपति के अंगरक्षक द्वारा की गई। यह भारतीय सेना की सबसे वरिष्ठ रेजिमेंट है। इसकी स्थापना 1773 में की गई थी।

छठी बार गणतंत्र दिवस परेड का मुख्य अतिथि बना फ्रांस का कोई नेता

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि बने। यह छठी बार है जब फ्रांस का कोई नेता भारत में गणतंत्र दिवस परेड का मुख्य अतिथि बना। कर्तव्य पथ पर परेड में फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टुकड़ी और 30 सदस्यीय बैंड ने भी हिस्सा लिया। इनके अलावा फ्रांस के दो राफेल विमानों और एक एयरबस ए-330 बहुउद्देश्यीय टैंकर परिवहन विमान भी परेड का हिस्सा बना।

Show More
Back to top button