यमुना नदी में नहाने गए चार लड़के डूबे,पढ़े पूरी मामला

यमुना नदी में नहाने गए चार लड़के डूबे,पढ़े पूरी मामला

दिल्ली में मंगलवार को बुराड़ी इलाके के पास 10वीं कक्षा के तीन छात्र यमुना नदी में डूब गए जिनके शवों को बरामद कर लिया गया है। उनके साथ गया एक दोस्त अभी तक लापता है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लोनी के रामपार्क के रहने वाले चारों लड़के नदी में नहाने गए थे। डिप्टी कमिश्नर (उत्तर) एम. के मीना ने कहा कि बुराड़ी पुलिस थाने को एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें बताया गया कि तीन लोग यमुना में डूब गए हैं।

डीसीपी ने कहा, “पुलिस की एक टीम तुरंत यमुना तट पर पहुंची और उसके बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा को सूचित किया। मौके पर पहुंचने के बाद, पुलिस कर्मियों को सूचित किया गया कि 15 से 17 साल की उम्र के चार लड़के यमुना में डूब गए हैं।”

पूछताछ के मुताबिक, चारों लड़के सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे। डिप्टी कमिश्नर मीना ने कहा कि जब वे घर नहीं लौटे तो उनके माता-पिता ने उनकी तलाश शुरू की।

उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों को उनके कपड़े नदी किनारे मिले। इसके बाद एक नौका टीम और तीन दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा, “बचाव नौका टीम ने नदी से तीन शव निकाले। चौथे लड़के की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है।

यह खबर ‘पीटीआई’ न्यूज़ एजेंसी से ली गई है. इसके कंटेंट के लिए भारत समाचार जिम्मेदार नहीं है.

E-Magazine