भ्रष्टाचार मामले में पूर्व IOA अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को मिली राहत

भ्रष्टाचार मामले में पूर्व IOA अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को मिली राहत

सीबीआई ने पूर्व भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा (Narinder Dhruv Batra) और हॉकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक आरके श्रीवास्तव के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला बंद कर दिया है। समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के मामले में करीब दो साल तक जांच चली, लेकिन दोनों के खिलाफ गलत काम करने का सबूत नहीं मिला।

2022 में दर्ज किया गया था मामला

मालूम हो कि सीबीआई ने जुलाई 2022 के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं, बत्रा से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं है। इधर, सीबीआई ने भी इस मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

दो साल तक चली जांच

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एजेंसी ने करीब दो साल तक जांच की। हालांकि, सीबीआई को आरोप पत्र दाखिल करने के लिए इस मामले में कोई सबूत नहीं मिले। उन्होंने आगे बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने अब इस मामले में दिल्ली में एक विशेष अदालत के समक्ष क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। अधिकारी के मुताबिक, अदालत ही अब तय करेगी कि रिपोर्ट को स्वीकार किया जाए या फिर मामले को बंद कर दिया जाए।

E-Magazine