आसमान से बरसी आग, प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा कानपुर

आसमान से बरसी आग, प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा कानपुर

नौतपा की तपिश बढ़ती जा रही है। रविवार को मानों आसमान से आग बरस रही हो। शाम चार बजे तक भी इतनी तेज धूप रही कि बाइक चलाने वालों के हाथ झुलस गए। एयरफोर्स के मीटर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे गर्म जिलों में कानपुर तीसरे स्थान पर रहा। 47.3 डिग्री के साथ मथुरा-वृंदावन पहले और आगरा 46.8 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार रेमल चक्रवात के आने से पहले करीब एक सप्ताह तक अभी तापमान बढ़ने और दिन में लू चलने का सिलसिला जारी रहेगा। तपिश की स्थिति यह रही कि सुबह सात बजे ही तापमान 32 डिग्री पहुंच गया था। 11 बजे 40 डिग्री के करीब और दोपहर 12 बजे 41 डिग्री को पार कर गया। इतना ही नहीं शाम चार बजे पारा 43 डिग्री बना रहा और दिन ढलने तक यह 40 डिग्री रहा। धूप खत्म होने के बावजूद वातावरण में जलन बनी रही। ऐसी स्थिति में न तो लोग मार्निंग वाक पर जा पा रहे हैं और न ही शाम को टहल पा रहे हैं। दिन में बाजारों में भी सन्नाटा रहा। गर्मी की स्थिति का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि दिन में हवा की नमी में 11 प्रतिशत की कमी और रात में 20 प्रतिशत की कमी रही। हवा में अधिकतम नमी 48 और न्यूनतम 16 प्रतिशत दर्ज की गई।

बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ रहा मानसून

सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 24 घंटे पहले मानसून दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर रेमल चक्रवात छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। देर रात को यह पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर सकता है। महानगर में 29 जून तक मानसून के आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार रेमल चक्रवात के आने से पहले करीब एक सप्ताह तक अभी तापमान बढ़ने और दिन में लू चलने का सिलसिला जारी रहेगा। तपिश की स्थिति यह रही कि सुबह सात बजे ही तापमान 32 डिग्री पहुंच गया था। 11 बजे 40 डिग्री के करीब और दोपहर 12 बजे 41 डिग्री को पार कर गया। इतना ही नहीं शाम चार बजे पारा 43 डिग्री बना रहा और दिन ढलने तक यह 40 डिग्री रहा। धूप खत्म होने के बावजूद वातावरण में जलन बनी रही। ऐसी स्थिति में न तो लोग मार्निंग वाक पर जा पा रहे हैं और न ही शाम को टहल पा रहे हैं। दिन में बाजारों में भी सन्नाटा रहा। गर्मी की स्थिति का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि दिन में हवा की नमी में 11 प्रतिशत की कमी और रात में 20 प्रतिशत की कमी रही। हवा में अधिकतम नमी 48 और न्यूनतम 16 प्रतिशत दर्ज की गई।

बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ रहा मानसून
सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 24 घंटे पहले मानसून दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर रेमल चक्रवात छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। देर रात को यह पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर सकता है। महानगर में 29 जून तक मानसून के आने की संभावना है।विज्ञापन

सुबह से शाम तक इस तरह बढ़ा पारा

सुबह सात बजे-32 डिग्री
9 बजे-36 डिग्री
11 बजे-39.2 डिग्री
12 बजे-41.2 डिग्री
एक बजे-43.2 डिग्री
दो बजे-46.4 डिग्री
तीन बजे-43.2 डिग्री
शाम चार बजे-43.0 डिग्री

पिछले वर्षों में मई में पारा डिग्री में
2023 में 38.4
2022 में 44.8
2018 में 44.6
2017 में-44.2
2016 में 44.2
2015 में 45.2
2009 में 44.5
2003 में 44.5
2002 में 46.5

E-Magazine