अगरतला रेलवे स्टेशन पर पुणे जा रहे आठ बंगलादेशी गिरफ्तार


अगरतला, 11 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा के अगरतला रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने शनिवार को सात महिलाओं सहित आठ बंगलादेशी नागरिकों को भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया। सभी पुणे जा रहे थे।

जीआरपी और आरपीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में आठ बंगलादेशी नागरिकों के साथ एक भारतीय दलाल को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्हें उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे कोलकाता जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस में सवार होने वाले थे।

गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को बताया कि वे रोजगार की तलाश में कोलकाता से महाराष्ट्र के पुणे जाने वाले थे।

राज्य में इसी सप्ताह दो महिलाओं और तीन बच्चों समेत 11 बंगलादेशी नागरिकों को धलाई जिले में उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वे वापस बंगलादेश जाने की तैयारी में थे।

–आईएएनएस

एकेजे/


Show More
Back to top button