चीन में छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों का आर्थिक संचालन स्थिर

बीजिंग, 7 अगस्त (आईएएनएस)। इस साल की पहली छमाही में चीन में छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों का आर्थिक संचालन स्थिर बना रहा। मुख्य सूचकांक में तेज वृद्धि दर्ज हुई और उद्यमों के फायदे में सुधार आया। चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
बताया जाता है कि पिछले साल की समान अवधि से इस वर्ष की पहली छमाही में सालाना आय 2 करोड़ युआन से अधिक वाले छोटे और मध्यम आकार के राजकीय औद्योगिक उद्यमों के उत्पादन मूल्य में 5.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई और संचालन राजस्व की वृद्धि दर 7.7 फीसदी रही।
यह वर्ष 2023 के बाद इसी समय का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं, कुल मुनाफे में साल-दर-साल 16.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ, जो वर्ष 2022 से सबसे अधिक है।
इसके साथ ही छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों का निर्यात मजबूत बना रहा। आंकड़ों के अनुसार, जून में छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों का निर्यात सूचकांक 52.8 प्रतिशत था, जो लगातार 27 महीनों में विस्तार की स्थिति में है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/