चीन में ई-कॉमर्स रसद सूचकांक में बढ़ोतरी


बीजिंग, 13 जून (आईएएनएस)। चीन रसद और क्रय संघ ने शनिवार को पिछले महीने चीन में ई-कॉमर्स रसद सूचकांक जारी किया। सूचकांक में बढ़ोतरी जारी रही। ई-कॉमर्स रसद का प्रदर्शन बेहतर हुआ है।

आंकड़ों के अनुसार मई में चीन में ई-कॉमर्स रसद सूचकांक 111.0 अंक था, जो अप्रैल की तुलना में 0.4 अंक अधिक है। कुल व्यापार मात्रा सूचकांक 128.3 अंक था, जो अप्रैल से 0.4 अंक ज्यादा है। वहीं, ग्रामीण ई-कॉमर्स रसद के बाजार में मांग बढ़ी। ग्रामीण ई-कॉमर्स रसद के व्यापार मात्रा सूचकांक फिर से उन्नत हुआ। पश्चिमी इलाके में बढ़ोतरी सबसे अधिक है।

मई में एक्सप्रेस डिलीवरी व्यवसाय का अच्छा प्रदर्शन दिखाया गया। सेवा की गुणवत्ता और परिचालन के स्तर में सुधार आया। मई में लागत सूचकांक 113.3 अंक है, जो अप्रैल की तुलना में 0.5 अंक कम है। इससे जाहिर है कि उद्यमों में परिचालन के दबाव में सुधार आया। व्यवसाय का विकास माहौल बेहतर बना हुआ है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button