द्रविड़, बिन्नी, और मिताली को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, बीसीसीआई ने जारी की नमन अवॉर्ड विजेताओं की सूची

मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 15 मार्च को नई दिल्ली में होने वाले बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 में भारतीय क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों का जश्न मनाएगा। यह सालाना समारोह अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और एज-ग्रुप क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को पहचान देता है, साथ ही उन लोगों को सम्मानित करता है जिन्होंने भारत में इस खेल में खास योगदान दिया है।
इस बार 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य ऑलराउंडर रोजर बिन्नी और पूर्व बल्लेबाज और अपनी कोचिंग में भारत को टी20 विश्व कप 2024 में चैंपियन बनाने वाले राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट में उनकी लंबी सेवा के लिए प्रतिष्ठित कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को देश में महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने में उनके अहम योगदान के लिए बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
बिन्नी को भारत की ऐतिहासिक 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत में एक खिलाड़ी के तौर पर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने थे। बिन्नी संन्यास के बाद कोच, चयनकर्ता और बीसीसीआई अध्यक्ष भी रहे थे। द्रविड़ को उनके शानदार खेल करियर, जिसमें उन्होंने 24,000 से ज्यादा रन बनाए, और एक मेंटर और कोच के तौर पर उनके असरदार काम के लिए सम्मानित किया जाएगा।
भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सीजन के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार मिलेगा, जबकि स्मृति मंधाना पांचवीं बार बेस्ट अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवॉर्ड जीतेंगी।
भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और हाल ही में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले कप्तान आयुष म्हात्रे को भी पुरस्कृत किया जाएगा। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में सबसे अच्छे प्रदर्शन के लिए भी सम्मानित किया जाएगा।
इस समारोह का एक बड़ा आकर्षण हाल ही में आईसीसी खिताब जीतने वाली पांच भारतीय टीमों को सम्मानित करना होगा, जिसमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईसीसी टी20 विश्व कप 2026, महिला विमेंस क्रिकेट विश्व कप 2025, और पुरुष और महिला अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीमें शामिल हैं।
विजेताओं की पूरी लिस्ट:
पॉली उमरीगर अवॉर्ड 2024-25: श्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष)- शुभमन गिल
2024-25 में श्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर—स्मृति मंधाना
वन डे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट- 2024-25 – महिला – दीप्ति शर्मा
वन डे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला- 2024-25 – स्मृति मंधाना
2024-25 में श्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू- महिला – एन श्री चरणी
2024-25 में श्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू- पुरुष – हर्षित राणा
2024-25 के बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट में श्रेष्ठ प्रदर्शन-मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
2023-24 में घरेलू क्रिकेट में श्रेष्ठ अंपायर- उल्हास गांधे
माधवराव सिंधिया अवॉर्ड: 2024-25 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले – एलीट ग्रुप – हर्ष दुबे (विदर्भ)
माधवराव सिंधिया अवॉर्ड: 2024-25 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप – सुचित जे (नागालैंड)
माधवराव सिंधिया अवॉर्ड: 2024-25 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप – यश राठौड़ (विदर्भ)
माधवराव सिंधिया अवॉर्ड: 2024-25 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप – स्नेहल कौथंकर (गोवा)
घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता में श्रेष्ठ ऑल-राउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड, 2024-25 – आयुष म्हात्रे (मुंबई)
रणजी ट्रॉफी में श्रेष्ठ ऑल-राउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड, 2024-25 – हर्ष दुबे (विदर्भ)
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 की श्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर डोमेस्टिक) – इरा जाधव (मुंबई)
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 की श्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर डोमेस्टिक) (सीनियर महिला वनडे) – शेफाली वर्मा (हरियाणा)
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी – एलीट ग्रुप – यशबर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप – किशन सरकार (त्रिपुरा)
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी – एलीट ग्रुप – शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश)
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप – प्रीतम राज (बिहार)
एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप – हेमचूडेसन जे (तमिलनाडु)
एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप – अर्काजीत रॉय (त्रिपुरा)
एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप – नित्या जे पांड्या (बड़ौदा)
एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: 2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप – राघवन राममूर्ति (पांडिचेरी)
एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: (अंडर-23) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी कर्नल सी. के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप – विक्की ओस्तवाल (महाराष्ट्र)
एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: (अंडर-23) कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – दीपज्योति सैकिया (असम)
एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: (अंडर-23) कर्नल सी. के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – मैकनील एच. एन. (कर्नाटक)
एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी: (अंडर-23) कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – आर जशवंत श्रीराम (पांडिचेरी)
–आईएएनएस
पीएके