डिजिटल तिब्बत उद्योग एक्सपो आयोजित


बीजिंग, 3 जून (आईएएनएस)। हाल ही में “डिजिटल तिब्बत, स्मार्ट फ्यूचर” विषय पर पहला डिजिटल तिब्बत उद्योग एक्सपो-2024 ल्हासा में आयोजित किया गया। एक्सपो की मेजबानी तिब्बत स्वायत्त प्रदेश डिजिटल सूचना उद्योग संघ द्वारा की गयी है।

इसका उद्देश्य तिब्बत में नए बुनियादी ढांचे के निर्माण को बढ़ावा देना, नेटवर्क आधार और डिजिटलीकरण व सूचनाकरण के एकीकृत अनुप्रयोग को तेज करना, डिजिटल अर्थव्यवस्था और वास्तविक अर्थव्यवस्था के गहन एकीकरण को बढ़ाना और तिब्बत में नई गुणवत्ता उत्पादक शक्तियों के विकास में डिजिटल सूचना शक्ति का योगदान देना है।

बता दें कि वर्तमान एक्सपो में डिजिटल उत्पाद प्रदर्शनी क्षेत्र स्थापित किया गया है और प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए दूरसंचार ऑपरेटरों, सूचना निर्माण, डिजिटल प्रौद्योगिकी, नेटवर्क सूचना सुरक्षा आदि क्षेत्रों के 40 से अधिक डिजिटल उद्योग उद्यमों और संस्थानों को आमंत्रित किया गया।

उल्लेखनीय है कि डिजिटल उद्योग आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण शक्ति बन गया है। बताया गया है कि “14वीं पंचवर्षीय योजना” अवधि के दौरान, तिब्बत ने “डिजिटल अवसरों” को पकड़कर 5जी, ग्रीन डेटा सेंटर, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और औद्योगिक इंटरनेट जैसे नए बुनियादी ढांचे के बंदोबस्त को तेज किया है, और उच्च तकनीक वाले डिजिटल उद्योगों के विकास में तेजी लाया है, दक्षिण एशिया के उन्मुख डिजिटल पोर्ट का निर्माण किया है और उद्योग डिजिटलीकरण एवं डिजिटल औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस


Show More
Back to top button