डीआईसी भर्ती 2026: असिस्टेंट मैनेजर पदों पर आवेदन जारी, 21 मई अंतिम तिथि

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) ने संविदा/समेकित आधार पर परियोजना ‘इंडियाएआई’ के तहत असिस्टेंट मैनेजर (एचआर) के कुल 2 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवारों एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री और एमबीए/मानव संसाधन में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग, योग्यता और प्रासंगिक अनुभव के आधार पर की जाएगी, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। वहीं, इंटरव्यू की तारीख जल्द ही डीआईसी द्वारा अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक या जारी अधिसूचना में दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए डीआईसी की ओर से संबंधित पद के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
–आईएएनएस
डीके/एबीएम