दिल्ली में फुटपाथ पर बोरे में क्षत-विक्षत शव मिला


नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली में शनिवार को बोरे के अंदर एक क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस ने कहा कि इस हत्याकांड की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि शनिवार दोपहर 2:45 बजे पंजाबी बाग थाने को सूचना मिली कि रोहतक रोड पर फुटपाथ पर एक लावारिस बोरा पड़ा है।

सूचना पाकर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोरे को खोला तो उसमें एक अज्ञात व्यक्ति का अत्यधिक क्षत-विक्षत शव मिला।

डीसीपी ने आगे कहा कि ‘मोबाइल क्राइम टीम के निरीक्षण के बाद शव को अस्पताल भेज दिया गया। पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया है।”

–आईएएनएस

एफजेड/एसजीके


Show More
Back to top button