कानपुर: गर्मी में बढ़ रहीं मौतें, 238 शवों का हुआ अंतिम संस्कार

कानपुर: गर्मी में बढ़ रहीं मौतें, 238 शवों का हुआ अंतिम संस्कार

भीषण गर्मी में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। घाटों और कब्रिस्तानों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार रविवार को जिले में 238 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। घाटों पर चिताएं रखने के लिए जगह कम पड़ जा रही है। टिनशेड के नीचे जगह न मिलने पर खुली धूप में गंगा किनारे शवों को जलाया जा रहा है। शनिवार को भी ऐसे ही मंजर देखने को मिले थे। इस दिन 180 शवों का अंतिम संस्कार हुआ था। भैरोघाट और भगवतदास घाट में पंडों, कर्मियों की शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई।

भैरोघाट विद्युत शवदाह गृह की दूसरी भट्ठी भी चालू, दोनों शवदाह गृहों में 21 अंतिम संस्कार
रविवार को नगर निगम ने भैरोघाट विद्युत शवदाह गृह की दूसरी भट्ठी में भी अंतिम संस्कार शुरू कराए। पहले दिन इसमें छह शव जलाए गए। यह भट्ठी नौ महीने से खराब थी। इसी शवदाह गृह की दूसरी भट्ठी में सात शवों के अंतिम संस्कार हुए। इसी तरह भगवतदास घाट विद्युत शवदाह गृह में आठ शवों का अंतिम संस्कार हुआ।

कहां-कितने अंतिम संस्कार
भैरोघाट – 40
भगवतदास घाट – 12
भैरोघाट विद्युत शवदाह गृह – 13
भगवतदास घाट विद्युत शवदाह गृह – 8
सिद्धनाथ घाट – 9
स्वर्गाश्रम – 7
बिठूर – 21
ड्योढ़ी घाट – 21
नजफगढ़ घाट – 3
नागापुर घाट – 2
चौबेपुर, बंदीमाता, गंगाघाट – 14
खेरेश्वर घाट – 16

नानामऊ बिल्हौर-10
आंकिन घाट बिल्हौर – 02
आठ कब्रिस्तान – 60

30 शवों का हुआ पोस्टमार्टम, 26 का कल, चार लावारिस लाशें और मिलीं
गर्मी के बीच शहर में लावारिस शव लगातार मिल रहे हैं। रविवार को अलग-अलग स्थानों पर चार लावारिस शव मिले। कुल 30 पोस्टमार्टम हुए। इसमें 14 लावारिस शव थे। 26 शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा।
शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर कुल 18 शव मिले थे। शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए कुल 40 अज्ञात शव पोस्टमार्टम के लिए रखे थे। इनमें रविवार को 14 शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। अब 26 शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रविवार को नौबस्ता बंसत विहार के पास ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। कलक्टरगंज में झकरकटी ओवरब्रिज के समानांतर पुल पर 35 वर्षीय युवक का शव मिला। महाराजपुर में छिवली नदी के पास ट्रक में चालक का शव मिला। साढ़ घाटमपुर में एक युवक का शव मिला।

E-Magazine