भारत में बढ़े कोरोना के मामले,केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज

भारत में बढ़े कोरोना के मामले,केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज

देश में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 761 मामले सामने आए हैं। हालांकि सक्रिय मामलों में कमी देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सक्रिय मामले घटकर अब 4423 रह गए हैं। केरल में सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज हैं। केरल में पांच लोगों की जान भी गई है।

 देश में कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में कोविड संक्रमण के कुल 761 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले कल यानी गुरुवार को महामारी के 760 मामले सामने आए थे। इस दौरान 12 लोगों की संक्रमण से जान भी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी आई है। सक्रिय मामले घटकर अब 4,423 रह गए हैं। गुरुवार को देशभर में कुल 4,334 एक्टिव केस थे।

केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज

केरल में अभी सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,249 है। कर्नाटक में 1,240, महाराष्ट्र में 914, तमिलनाडु में 190 और छत्तीसगढ़ व आंध्र प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 128 है। जानकारी के मुताबिक, केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना से पांच लोगों की जान गई है। कर्नाटक में चार, महाराष्ट्र में दो और यूपी में एक शख्स की जान गई है।

E-Magazine