कांग्रेस पार्टी का होगा सूपड़ा साफ, प्रतिपक्ष बनने लायक भी नहीं मिलेगी लोकसभा चुनाव में सीट…

कांग्रेस पार्टी का होगा सूपड़ा साफ, प्रतिपक्ष बनने लायक भी नहीं मिलेगी लोकसभा चुनाव में सीट…

वाराणसी। देश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के 80 सीटों को 14 कलस्टर में बांटकर रणनीति तैयार कर रही है। वाराणसी कलस्टर में वाराणसी लोकसभा और चंदौली लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक करने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के सभी 80 सीट जीतने का दवा किया। वही कांग्रेस पार्टी के लोकसभा 2024 में सुपड़ा साफ होने का दवा करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी लोकसभा के चुनाव में इतनी भी सीटे हासिल नही कर पाएंगी की वह नेता प्रतिक्षक बन पाए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले जनता ने मन बना लिया है, कि वह देश के लिए वोट करेगी। चंदौली और वाराणसी कलस्टर में होने वाले बैठक को लेकर बताया कि इस बैठक में लोकसभा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में केंद्र सरकार के 10 वर्ष के कार्य को जन -जन तक पहुंचाने पर चर्चा होगी।

राहुल के गाड़ी के आगे पीछे कोई नही है, हताश और निराश व्यक्ति है राहुल : अनुराग ठाकुर

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तंज करते हुए कहा कि राहुल गांधी की आज यह हालत हो गई है, कि उनके गाड़ी के आगे और पीछे कोई नही है। ऐसे में हताश निराश राहुल गांधी क्या कर सकते है। नेहरू गांधी परिवार की चार-चार पीढ़ियों को जनता का वोट मिलता था, लेकिन अब उन्हें कोई पूछने नहीं आता स्पष्ट बताता है क्योंकि विदाई हो चुकी है। वही वाराणसी के युवाओं को नसेड़ी बताए जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश से ही वायानाड जाकर उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए ऐसी बातें कहीं जिससे हमें बहुत दुख हुआ। सोनिया जी को भी कई बार रायबरेली की जनता और उत्तर प्रदेश ने जिताया लेकिन उन्होंने इसकी अनदेखी की और आज वह उत्तर प्रदेश के बाहर से राज्यसभा गई है। उनके गठबंधन के साथियों ने भी उनका उत्तर प्रदेश में साथ नही दिया। इनका यह गठबंधन दिखावे का गठबंधन है।यह पूरी तरह से ठगबंधन है।

धार्मिक टिप्पणियों पर विपक्ष पर भड़के अनुराग ठाकुर, पूछा कितना गिरेगी कांग्रेस

विपक्ष के नेताओं के द्वारा लगातार हो रहे धार्मिक टिप्पणियों को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विरोध करना कांग्रेस पार्टी की आदत हो गई है।भगवान राम के खिलाफ टिप्पणी करना सनातन धर्म को कुचलने की बात करना, उत्तर और दक्षिण को अलग करने की बात करना, टुकड़े-टुकड़े करने वाले लोगों का समर्थन करना आखिर कांग्रेस पार्टी की यह सोच कैसी है? अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब कर्नाटक से कांग्रेस उम्मीदवार के राज्यसभा चुनाव जीतने पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं लेकिन राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे कुछ नहीं बोलते। बल्कि छिपाने का काम करते हैं , यह कैसी सोच है ? सनातन धर्म को अपमानित करने का, देश को टुकड़ों टुकड़ों में बांटने, देश के टुकड़े-टुकड़े करने का संकल्प बहु संख्यक आबादी को अपमानित करने का संकल्प, यह सोच कैसी है आखिर कांग्रेस कितना गिरेगी। ऐसे गंदे और भद्दे बयान के बाद जनता इस बार कांग्रेस पार्टी का सुपड़ा साफ करेगी।

E-Magazine