यूपी में कांग्रेस को 11 सीट,अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा,पढ़े पूरी खबर

आगामी लोकसभा चुाव में सपा कांग्रेस साथ चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया कि यूपी में कांग्रेस और सपा में 11 सीटों पर बात बन गई है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया कि, “कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।”

बता दें कि पश्चिम बंगाल और पंजाब में INDIA की मुख्य पार्टी को सहयोगी से झटका मिल चुका है। अब उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के लिए अच्छा खबर आ रही है। पिछले दिनों INDIA गठबंधन में सपा और रालोद का गठबंधन हुआ था। आरएलडी उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अब अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, कांग्रेस के साथ 11 सीटों पर बात पक्की हो चुकी है।
Show More
Back to top button