चीनी नववर्ष ने सीमा पार उपभोग में जबरदस्त उछाल ला दिया


बीजिंग, 13 फरवरी (आईएएनएस)। वसंत उत्सव चीन के सबसे महत्वपूर्ण पारंपरिक त्योहारों में से एक है। हाल के वर्षों में, चीनी लोगों के उपभोग स्तर में सुधार और सीमा पार लॉजिस्टिक्स के विकास के साथ, दुनिया भर से सामान सीमा पार ई-कॉमर्स के माध्यम से चीनी घरों तक पहुंच रहा है, और यह कई चीनी उपभोक्ताओं के लिए नववर्ष की खरीदारी का एक नया विकल्प बन गया है।

चीन के तेजी से विकसित हो रहे सीमा पार ई-कॉमर्स पर निर्भर करते हुए, ये अंतर्राष्ट्रीय सामान अधिक किफायती कीमतों पर और बेहतर रूप में चीन भर के स्टोर्स में उपलब्ध हो रहे हैं। साथ ही, चीनी ई-कॉमर्स मॉडल और प्लेटफॉर्म भी अपने विदेशी विस्तार को गति दे रहे हैं, जिससे वैश्विक ई-कॉमर्स सहयोग को नई गति मिल रही है।

बेल्ट एंड रोड पहल के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, ‘सिल्क रोड ई-कॉमर्स’ बहुपक्षीय और द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापार सहयोग के लिए एक नया मंच बन गया है। आज तक, चीन के ‘सिल्क रोड ई-कॉमर्स’ सहयोगी देशों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। आंकड़ों से पता चलता है कि चीन ने सहयोगी देशों के साथ मिलकर 120 ऑनलाइन और ऑफलाइन राष्ट्रीय पवेलियन बनाए हैं और 19 देशों में 65 प्रत्यक्ष सोर्सिंग बेस स्थापित किए हैं।

पिछले वर्ष से, चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने ‘ई-कॉमर्स से दुनिया को लाभ’ अभियान शुरू किया है, जिसके तहत आठ प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों को संगठित करके सहयोग के 40 आइटम्स की एक सूची तैयार की गई। इसके परिणामस्वरूप, ‘अफ्रीकी सामान ऑनलाइन शॉपिंग सीजन’ ने 200 से अधिक ‘तेजी से बिकने वाले’ उत्पादों को जन्म दिया है, और रवांडा की मिर्च की चटनी और इथियोपिया की कॉफी जैसे सामान सामुदायिक सुविधा स्टोर्स के माध्यम से चीनी उपभोक्ताओं के दैनिक जीवन का हिस्सा बन गए हैं।

इसके अलावा, सीमा पार भुगतान जैसी सहायक सेवाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है। थाओपाओ द्वारा कजाकिस्तान में रूसी संस्करण लॉन्च करने के बाद, नए उपयोगकर्ता ऑर्डर की रूपांतरण दर में 47% की वृद्धि हुई है। सीमा पार भुगतान कंपनी एक्सट्रांसफर ने 200 देशों और क्षेत्रों में कारोबार करते हुए 6 लाख से अधिक लघु एवं मध्यम आकार के विदेशी व्यापार उद्यमों को अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button