म्यांमार का विकास रास्ते पर चलने का समर्थन : यूएन में चीनी उप प्रतिनिधि


बीजिंग, 20 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी उप प्रतिनिधि सुन लेइ ने 19 जून को यूएन महासभा में म्यांमार सवाल पर औपचारिक बैठक पर भाषण देते हुए कहा कि चीन म्यांमार का अपनी राष्ट्रीय स्थिति से मेल खाने वाले विकास रास्ते पर चलने का डटकर समर्थन करता है।

सुन लेइ ने कहा कि इस साल म्यांमार में आम चुनाव हुए और नई सरकार ने सुचारू ढंग से शासन शुरू किया और घरेलू शांति व विकास बढ़ाने की पूरी कोशिश की।मैत्रीपूर्ण पड़ोसी के नाते चीन म्यांमार की अपनी राष्ट्रीय प्रभुसत्ता ,सुरक्षा, प्रादेशिक अखंडता तथा राष्ट्रीय स्वाभिमान का पूरा समर्थन करता है, म्यांमार में राष्ट्रीय शांति व स्थिरता, राष्ट्रीय सुलह, सामाजिक सौहार्द और स्थायी अमन-चैन का भी समर्थन करता है।

उन्होंने कहा कि चीन आसियान द्वारा आसियान के तरीके से म्यांमार सवाल पर अधिक बड़ी भूमिका निभाने का समर्थन करता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आसियान और क्षेत्रीय देशों के साथ म्यांमार के साथ संपर्क मजबूत कर वर्तमान सकारात्मक रुझान की मजबूती के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में आर्थिक बहाली और जनजीवन का सुधार म्यांमार की जनता की सबसे तीव्र इच्छा है। चीन इसके लिए यथासंभव मदद देता रहेगा। उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय म्यांमार को सहायता बरकरार रखेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button