पहली छमाही में चीन के कुल सेवा आयात और निर्यात में 14 प्रतिशत की वृद्धि


बीजिंग, 10 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 9 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार, 2024 की पहली छमाही में देश का सेवा व्यापार तेजी से बढ़ा है। कुल सेवा आयात और निर्यात 35 खरब 98 अरब 3 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 14 प्रतिशत की वृद्धि रही।

आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में चीन का सेवा निर्यात 14 ख़रब 67 अरब 58 करोड़ युआन था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 10.7 प्रतिशत ज्यादा रहा। सेवा आयात 21 खरब 30 अरब 45 करोड़ युआन था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 16.4 प्रतिशत अधिक है।

ज्ञान-गहन सेवा व्यापार लगातार बढ़ रहा है। इस वर्ष की पहली छमाही में ज्ञान-गहन सेवाओं का आयात और निर्यात 14 खरब 17 अरब 62 करोड़ युआन था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 3.7 प्रतिशत ज्यादा है।

यात्रा सेवाओं में तीव्र वृद्धि जारी है। इस वर्ष की पहली छमाही में, यात्रा सेवाओं का आयात और निर्यात 9 ख़रब 61 अरब 71 करोड़ युआन था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 47.7 फीसदी की वृद्धि रही, जिससे यह सेवा व्यापार का सबसे बड़ा क्षेत्र बन गया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

–आईएएनएस

एकेजे/


Show More
Back to top button