चीन की उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री 2023 में 470 खरब युआन के पार


बीजिंग, 18 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 2023 में चीन की उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री 470 खरब युआन से अधिक हो गई, जिसमें वर्ष 2022 से 7.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उपभोग एक बार फिर आर्थिक विकास की मुख्य प्रेरक शक्ति बन गया है। 2023 में, अंतिम उपभोग व्यय आर्थिक वृद्धि से 4.3 प्रतिशत अंक तक बढ़ा, जिसमें वर्ष 2022 से 3.1 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई और आर्थिक विकास में इसकी योगदान दर 82.5% थी।

उपभोग की मूल भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है। सेवा खपत में तेजी से सुधार हुआ। 2023 में, सेवा खुदरा बिक्री वर्ष 2022 से 20% बढ़ी। निवासियों के प्रति व्यक्ति सेवा उपभोग व्यय में 14.4% की वृद्धि हुई।

चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अध्यक्ष खांग यी ने न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि अगले चरण में, खपत में निरंतर सुधार का समर्थन करने के लिए अधिक अनुकूल परिस्थितियां होंगी और खपत अच्छी वृद्धि बनाए रखेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button