चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का बड़ा विमान सी919 पूर्वोत्तर चीन पहुंचा

बीजिंग, 30 मार्च (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के न्यूज चैनल के लोगो के साथ चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के बड़े विमान सी919 ने 30 मार्च को सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर पूर्वोत्तर चीन के ल्याओनिंग प्रांत के थाओश्येन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की।
बताया जाता है कि यह पूर्वोत्तर चीन के लिए चीन द्वारा स्वनिर्मित सी919 विमान की पहली उड़ान है। इसके साथ ही सी919 का शांगहाई के होंगछ्याओ से शनयांग के बीच उड़ान मार्ग का वाणिज्यिक परिचालन शुरू हो गया।
उड़ान संख्या एमयू 6339/6340 हर रोज एक चक्कर लगाएगी। आउटबाउंड उड़ान शांगहाई के होंगछ्याओ हवाई अड्डे से सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर संचालित होगी है और 11 बजकर 40 मिनट पर शनयांग पहुंचती है। वहीं, वापसी की उड़ान शनयांग से दोपहर बाद 12 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी और शांगहाई के होंगछ्याओ में 3 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी।
विमान में फिल्म देखने और गेम खेलने जैसे विविध मनोरंजन अनुभव मिलते हैं। पहले मिशन का कार्यान्वयन करने वाले सी919 विमान का नंबर है बी-658ई। इसका केबिन लैन सेवा से सुसज्जित है, जो पूरी तरह से चीन द्वारा निर्मित है। केबिन की प्रत्येक सीट पर यह सुविधा मिलती है। उड़ान के दौरान यात्रियों को ज्यादा समृद्ध और लचीला मनोरंजन अनुभव मिल सकता है।
गौरतलब है कि 30 मार्च तक चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के बड़े विमान सी919 का 10 शहरों को जोड़ते हुए 12 उड़ान मार्गों पर परिचालन किया जा रहा है। कुल मिलाकर सुरक्षित उड़ान समय 23,000 घंटे से अधिक है और यात्रियों ने 12 लाख 70 हजार बार इससे यात्रा की है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एकेजे/