चीन के विकास मंच ने कई नीतिगत संकेत जारी किए

बीजिंग, 23 मार्च (आईएएनएस)। चीन के विकास मंच की 2026 वार्षिक बैठक 22 और 23 मार्च को पेइचिंग में आयोजित हुई, जिसका विषय है ’15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन : उच्च गुणवत्ता वाला विकास और साझा सृजन के नए अवसर।’
चीनी वित्त मंत्रालय, केंद्रीय बैंक, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय वित्तीय और आर्थिक मामलों के आयोग के कार्यालय और राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मंच पर व्यापक आर्थिक नीतियों और उच्च गुणवत्ता वाले विकास, उपभोग वृद्धि में नए रुझान और अवसर और वैश्विक हरित एवं निम्न-कार्बन परिवर्तन एवं सतत विकास जैसे मुद्दों पर भाषण दिए।
चीनी वित्त मंत्री लैन फोआन ने कहा कि अगले पांच वर्षों में, जन निवेश बढ़ाया जाएगा और राजकोषीय व्यय में सार्वजनिक सेवा व्यय के अनुपात को उचित रूप से बढ़ाया जाएगा।
चीनी जन बैंक के गवर्नर पैन गोंगशेंग ने कहा कि बैंक चीन के आर्थिक पुनर्गठन के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाएगा और मध्यम रूप से उदार मौद्रिक नीति को लागू करना जारी रखेगा।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय वित्तीय और आर्थिक मामलों के आयोग के कार्यालय के दैनिक संचालन के प्रभारी उप निदेशक हान वेनश्यो ने कहा कि आने वाले समय में, आर्थिक विकास में उपभोग के योगदान को लगातार बढ़ाने और घरेलू मांग, उपभोग-आधारित और स्वदेशी आर्थिक विकास मॉडल के गठन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाने चाहिए।
राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के संबंधित अधिकारी ने कहा कि चीन एक सुरक्षित और लचीली ऊर्जा प्रणाली के निर्माण के लिए बहु-ऊर्जा एकीकरण और विकास का पालन करेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/