चीन और गिनी बिसाऊ ने द्विपक्षीय संबंध रणनीतिक साझेदारी तक उन्नत किए


बीजिंग, 11 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग में यात्रा पर आए गिनी बिसाऊ के राष्ट्रपति उमारो सिसोको एमबालो के साथ वार्ता की। दोनों राष्ट्राध्यक्ष चीन-गिनी बिसाऊ संबंध रणनीतिक को साझेदारी तक उन्नत करने पर सहमत हुए।

वार्ता के शुरू में शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और गिनी बिसाऊ के बीच विशेष मैत्रीपूर्ण इतिहास है। अभी स्वागत समारोह पर बजाए गए गिनी बिसाऊ के राष्ट्रीय गान के संगीत निर्माता चीनी कलाकार श्याओ ह हैं।

शी चिनफिंग ने कहा कि पिछले कुछ साल दोनों देशों के संबंध निरंतर गहरे हो रहे हैं। पारस्पिरक राजनीतिक विश्वास अधिक मजबूत हुआ, व्यावहारिक सहयोग अधिक विस्तृत हुआ और अंतर्राष्ट्रीय समन्वय अधिक घनिष्ठ हुआ।

शी ने बल दिया कि चीन गिनी बिसाऊ के साथ विभिन्न स्तरीय आवाजाही बढ़ाने को तैयार है। चीन गिनी बिसाऊ के अधिक श्रेष्ठ कृषि उत्पादों का चीनी बाजार में प्रवेश करने का स्वागत करता है।

उन्होंने कहा कि इस शरद में पेइचिंग में चीन-अफ्रीका सहयोग मंच का शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। चीन गिनी बिसाऊ समेत अफ्रीकी देशों के साथ उच्च स्तरीय चीन-अफ्रीका साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने का उत्सुक है।

राष्ट्रपति एमबालो ने कहा कि गिनी बिसाऊ और चीन के प्रगाढ़ संबंध हैं। दोनों पक्ष हमेशा एक दूसरे का समर्थन करते हैं। गिनी बिसाऊ ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल का समर्थन करता है और आने वाले चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के नए शिखर सम्मेलन का सक्रिय समर्थन करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस


Show More
Back to top button