चीन ने जापानी इकाइयों को निर्यात नियंत्रण सूची में जोड़ा


बीजिंग, 24 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को 20 जापानी इकाइयों को ध्यान सूची में जोड़ा और 20 जापानी इकाइयों को निर्यात नियंत्रण सूची में शामिल किया।

इस बारे में वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन के निर्यात नियंत्रण कानून और दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात नियंत्रण विनियम आदि के नियमों के अनुसार चीन ने मित्सुबिशी शिपबिल्डिंग कंपनी लिमिटेड समेत जापान का सैन्य ताकत बढ़ाने में शामिल 20 इकाइयों को नियंत्रण सूची में शामिल करने का फैसला किया।

निर्यातकों पर उक्त इकाइयों को दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं का निर्यात करने का पाबंदी लगाया जाएगा। इसके साथ, विदेशी संगठनों और व्यक्तियों को चीन में उत्पादित दोहरे उपयोग वाली चीजों को उक्त इकाइयों को स्थानांतरण या प्रदान करने से मना किया जाएगा। सभी चल रही गतिविधि तुरंत रोकनी होंगी।

वहीं, सुबारू कॉर्पोरेशन समेत 20 जापानी इकाइयों को ध्यान सूची में जोड़ा गया, जिनके दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के अंतिम उपयोगकर्ता और अंतिम उपयोग की पुष्टि नहीं की जा सकती। उक्त इकाइयां अगर जांच में सहयोग करने की जिम्मेदारी निभाती है, तो ध्यान सूची में हटाई जाएंगी।

प्रवक्ता ने कहा कि उक्त कदम का उद्देश्य जापान के “पुनःसैन्यीकरण” और परमाणु महत्वाकांक्षा को रोकना है, जो बिलकुल न्यायसंगत, उचित और कानूनी है। चीन और जापान के बीच सामान्य व्यापारिक आदान-प्रदान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ईमानदार और कानून मानने वाली जापानी इकाइयों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Show More
Back to top button