शिवाजी महाराज की महिमा का बखान करता राष्ट्रगान 'छत्रपति' 15 अप्रैल को होगा रिलीज


मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। रितेश देशमुख, संजय दत्त और विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

फिल्म में शिवाजी महाराज की महिमा और गौरव को लेकर एक राष्ट्रगान फिल्माया गया है, जो पहले 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होना था लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं हो पाया। अब शिवाजी महाराज पर फिल्माए गए राष्ट्रगान को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें रिलीज की तारीख का ऐलान हो गया है।

रितेश देशमुख ने फिल्म के पहले गाने की रिलीज डेट का एलान कर दिया है और उसे लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी भी शेयर की है। अभिनेता ने बताया कि गाना अब 15 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में, जिनकी महिमा, सदाचार और धर्म की स्तुति चारों दिशाओं में गूंजती है, फिल्म राजा शिवाजी का राष्ट्रगान ‘छत्रपति’ समर्पित करता हूँ। राष्ट्रगान का संगीत अजय-अतुल ने मिलकर तैयार किया है और डांस डायरेक्टर रेमो डिसूजा हैं।

उन्होंने आगे लिखा, ‘हमारा राजा, हमारा गौरव’—’राजा शिवाजी’। बता दें कि फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फिल्म को मराठी और हिंदी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

बता दें कि फिल्म का हिंदी टीजर भी दो हफ्ते पहले रिलीज हो चुका है, जिसमें संजय दत्त खूंखार विलेन के तौर पर दिखाई दिए। अभिनेता मुगल सेनापति बने हैं, जो शिवाजी महाराज को लेकर धांसू डॉयलाग बोलते हैं। वे कहते हैं, “नाम के आगे राजा लगाने से हर कोई राजा नहीं हो जाता।” टीजर में रितेश देशमुख की एंट्री भी धांसू तरीके से होती है, जो शिवाजी का अवतार लेकर दुश्मनों के गले एक के बाद एक काटते दिखते हैं।

अभिनेता का लुक भी शिवाजी महाराज को ध्यान में रखते हुए शानदार तरीके से क्रिएट किया गया है। टीजर बहुत शानदार लगा और फैंस भी टीजर की तुलना विक्की कौशल की फिल्म छांवा से कर रहे हैं। छांवा शिवाजी महाराज के पुत्र, छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म थी, जिसमें विक्की कौशल ने लीड रोल प्ले किया था।

–आईएएनएस

पीएस/पीएम


Show More
Back to top button