बॉलीवुड एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर ने शेयर की पहाड़ी यात्रा की कुुछ झलकियां


मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘स्त्री’ के दूसरे पार्ट में नजर आने वाली बॉलीवुड एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपनी पहाड़ी यात्रा की कुुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की।

रविवार को एक्‍ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लैंडस्केप का आनंद लेते और पहाड़ों के रंगों में भीगते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्‍हें पैदल चलते, कुत्ते के साथ खेलते, मंदिर जाते और पारंपरिक पहाड़ी पोशाक पहने देखा जा सकता है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”मुंबई में 2-4 पहाड़ लाने के लिए क्या करना होगा???”

इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों में उन्‍हें बर्फ से ढके पहाड़ों की पृष्ठभूमि में देखा जा सकता है।

उन्होंने क्षेत्र में समृद्ध वनस्पतियों की तस्वीरें भी शेयर की। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वह कहां छुट्टियां मना रही हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “किसकी मजाल है मुझे पहाड़ों से वापस ले जाए।”

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Show More
Back to top button