बिहार का बजट प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देगा: दीपक प्रकाश


भागलपुर, 3 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में मंगलवार को वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बजट को लेकर एनडीए सरकार का दावा है कि यह विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करेगा।

बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने इस बजट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देगा।

भागलपुर में मंत्री दीपक प्रकाश ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह बजट बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य के साथ पेश किया गया है। यह लगभग एक अभूतपूर्व बजट है, जो हर सेक्टर में ग्रोथ दिखा रहा है। हर क्षेत्र में बजट में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अलग-अलग जिलों में जिला स्तरीय अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के तौर पर तब्दील करना है। पंचायती राज विभाग की ओर से मेरा प्रयास है कि जनभागीदारी बढ़ाई जाए। स्थाई समिति को सशक्त करने का काम करना है, जिससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को राहत मिले।

उन्होंने कहा कि बिहार का बजट बिहार के विकास को नई रफ्तार देने वाला बजट है जो कि राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के प्रति मजबूत संकल्प का प्रतीक है। इस बजट से विकास का संकल्प और जनकल्याण की प्रतिबद्धता परिलक्षित होती है।

बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने बहुत अच्छा बजट पेश किया है। इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं को प्रमुखता से कवर किया गया है। यह बजट 5 साल में लोगों की इनकम दोगुनी करने की बात करता है। यह बिहार को अग्रणी राज्यों में से एक बनाने की भी बात करता है। हमारा मानना है कि यह एक समावेशी बजट है। यह एक व्यापक बजट है। यह बिहार के विकास के लिए बजट है। मैं इस शानदार बजट के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।

–आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी


Show More
Back to top button