'बिग बॉस 17': मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा के रिश्‍ते में आई खटास


मुंबई, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। ‘बिग बॉस 17’ के नवीनतम एपिसोड में मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी के बीच अनबन दिख रही है। शो में दोनों एक-दूूसरे से नाराज दिखाई दिए।

चैनल द्वारा साझा किए गए प्रोमो में मन्नारा कप्तानी कार्य के बाद मुनव्वर से नाराज दिख रही हैं, जहां उन्होंने मुनव्वर को ‘पाखंडी’ कहा।

दोनों को गार्डन एरिया में बैठे देखा गया, जहां मन्नारा को मुनव्वर से कहते देखा गया कि वह सिर्फ अपने लिए स्टैंड ले रही थी और इसलिए उन्होंने कप्तानी के लिए अपना नाम दिया।

मन्नारा को मुनव्वर से कहते हुए सुना गया,“मैं पाखंडी नहीं हूं, हो सकता है आप हों। आपने जो शब्द इस्तेमाल किया, वह मुझे पसंद नहीं आया। कप्तानी भाड़ में जाए।”

उन्होंने फिर माफी मांगी। फिर उन्हें मुनव्वर को दूरी बनाए रखने के बारे में बताते हुए देखा गया और नई वाइल्ड कार्ड एंट्री आयशा खान की ओर इशारा करते हुए उसे अपने नए दोस्तों के पास जाने के लिए कहा।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Show More
Back to top button