भोजपुरी सुपरस्टार अंकुश का गाना 'घात ऐ राजा' हुआ रिलीज


मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता अंकुश राजा का नया गाना ‘घात ऐ राजा’ शुक्रवार को रिलीज हो गया।

इस बात की जानकारी अंकुश ने इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने लिखा, “गाना ‘घात ऐ राजा’ अंकुश राजा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है।”

पोस्ट देखकर प्रशंसक गाने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

गाने की बात करें तो इसे अंकुश राजा ने अपनी आवाज में गाया है, जबकि बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। वहीं, कोरियोग्राफी का जिम्मा सन्नी सोनकर ने संभाला है।

गाने की बात करें तो इसमें अंकुश और मुख्य अभिनेत्री गौरी सुभा हैं। वीडियो की शुरुआत में अंकुश एक लड़की से बात करते हैं, जिसे देखकर गाने की लीड एक्ट्रेस आती है और फिर अंकुश से लड़ती है। इसके बाद दोनों की तीखी नोक-झोंक शुरू होती है।

रिलीज होते ही गाना प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अंकुश भैया का स्वैग लाजवाब।” दूसरे यूजर ने लिखा, “जबरदस्त सॉन्ग।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “गजब भैया।”

बिहार के सासाराम के रहने वाले अंकुश राजा ने करियर की शुरुआत साल 2009 से बाल गायक के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने कई मशहूर गाने दिए, जिनमें भोला के भक्त, मेला में घूमा द, और हर हर शंभू शिव से का मंगलू शामिल हैं। अभी हाल ही में अंकुश ने छठ से पहले ‘ओरी तर’ रिलीज किया था, जिसे दर्शकों ने पसंद किया था।

अंकुश ने अभिनय की दुनिया में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने 2019 में फिल्म ‘मैं तेरा आशिक’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा और अपने भाई के साथ मिलकर भोजपुरी गाने रिलीज करते हैं।

–आईएएनएस

एनएस/एबीएम


Show More
Back to top button