त्योहार के कारण इस महीने 10 दिन बैंक रहेंगे बंद,चेक करें पूरी लिस्ट

त्योहार के कारण इस महीने 10 दिन बैंक रहेंगे बंद,चेक करें पूरी लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) कैलेंडर के मुताबिक नवंबर में बैंक 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी बैंकों की शनिवार और रविवार के नियमित छुट्टी के अतिरिक्त है। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम करना है तो जल्द से जल्द निपटा लें। जानिए कब और कहां और किस कारण से बैंको में रहेगी छुट्टी।

देश में इस वक्त त्योहार का माहौल है। जहां एक तरफ लोगों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल है वहीं दूसरी तरफ बैंक में जरूरी काम करवाने वाले लोगों के लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कैलेंडर के मुताबिक नवंबर महीने में आज यानी 2 नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार के अलावा 10 दिन और बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कुछ जरूरी काम करवाना है तो जल्द ही करवा लें क्योंकि नवंबर में इस-इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

त्योहार और चुनाव के कारण बैंक बंद
आपको बता दें कि इस महीने कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है जिसके कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी। साथ ही 13,14 और 15 नवंबर को बैंकों में दिवाली की छुट्टी रहेगी।

कब और कहां बैंक रहेंगे बंद?

तिथि यहां बैंक रहेंगे बंद कारण
2 नवंबर शिलांग नोंगक्रेम नृत्य
7 नवंबर आइजोल मिजोरम विधानसभा चुनाव, 2023
10 नवंबर शिलांग वंगाला महोत्सव
13 नवंबर अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली
14 नवंबर अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवंत नववर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा
15 नवंबर गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया
17 नवंबर भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
20 नवंबर पटना, रांची छठ (सुबह का अर्घ्य)
23 नवंबर देहरादून, शिलांग सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल
27 नवंबर अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा
30 नवंबर बेंगलुरु कनकदास जयंती
E-Magazine