बांग्लादेश: सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, 24 असॉल्ट राइफलें बरामद

काबुल, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अफगान सुरक्षा बलों ने पूर्वी नंगरहार प्रांत में हथियार तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है और अलग-अलग तरह की 24 असॉल्ट राइफलें बरामद की हैं। प्रांतीय सरकार ने रविवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
बयान के अनुसार ये हथियार पड़ोसी मुल्क से चोरी-छिपे लाए जा रहे थे। सुरक्षा कर्मियों ने तोरखम बॉर्डर क्रॉसिंग पर इसकी बरामदगी की।
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने सुरक्षा बलों के हवाले से बताया कि हथियार एक गाड़ी के अंदर छिपाए गए थे। अधिकारियों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि इस घटना के सिलसिले में किसी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया या नहीं।
यह ऑपरेशन अफगान सरकार के उस बड़े अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत सुरक्षा बल आम लोगों के पास किसी भी तरह के गोला-बारूद की मौजूदगी पर नकेल कसते हैं और बॉर्डर इलाकों के जरिए हथियारों की तस्करी को रोकते हैं।
पहली बार नहीं है कि अफगान बॉर्डर पर इस तरह की बरामदगी हुई हो। इससे पहले 29 जुलाई को, पुलिस ने अफगानिस्तान के पूर्वी लगमान प्रांत में गैर-कानूनी तरीके से हथियार रखने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया था और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किए थे।
प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद यूनुस यूसुफजई ने इस बारे में पूरी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि दोनों लोगों को दौलत शाह जिले में गिरफ्तार किया गया और उनके पास से पांच कलाश्निकोव असॉल्ट राइफल, तीन हैंड ग्रेनेड और सैकड़ों गोलियां और प्रोजेक्टाइल समेत काफी हथियार मिले।
उन्होंने कहा था कि पुलिस किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने और इलाके में बिना इजाजत हथियार रखने या ले जाने की अनुमति नहीं देती। इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है।
जून में भी ऐसी ही कुछ बरामदगी हुई थी। अफगान सुरक्षा बलों ने पूर्वी पक्तिया प्रांत में हथियारों और गोला-बारूद का एक जखीरा जब्त किया था। प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने यह जानकारी दी।
पुलिस के बयान के अनुसार, ये हथियार और गोला-बारूद पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती जिले डंड पाटन के नारी झवारा इलाके में एक सुरक्षा अभियान के दौरान बरामद किए गए।
बयान में कहा गया कि इसमें आठ कलाश्निकोव राइफल, 12 पिस्तौल, 20 कलाश्निकोव बैरल, तीन एम4 राइफल बैरल और पिस्तौल की एक हजार गोलियां शामिल थीं।
अधिकारियों ने बताया कि इन हथियारों और गोला-बारूद की अफगानिस्तान में तस्करी की जा रही थी, तभी सुरक्षा बलों ने इस खेप को रोका और जब्त कर लिया।
सुरक्षा मजबूत करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिशों के तहत, अफगान सुरक्षा बलों ने हाल के महीनों में पूरे देश में हथियारों की तस्करी और सीमा पार होने वाले अन्य अपराधों के खिलाफ अभियान तेज कर दिए हैं।
–आईएएनएस
केआर/