असम राइफल्स के जवान ने 6 साथियों पर बरसाईं गोलियां

असम राइफल्स के जवान ने 6 साथियों पर बरसाईं गोलियां

मणिपुर पुलिस ने एक्स पर पोस्ट में कहा “…इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चल रहे जातीय संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए इस तथ्य को देखते हुए कि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है। तथ्यों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि घायल कर्मियों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मणिपुर में भारत म्यांमार बॉर्डर पर तैनात असम राइफल्स के एक जवान ने कथित तौर पर अपने साथियों पर फायरिंग की है। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के एक जवान ने पहले अपने सहकर्मियों पर गोली चलाई, जिसमें कम से कम 6 जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने आगे बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात साजिक तम्पाक इलाके में हुई जब असम राइफल्स के जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, बाद में उसने खुद को गोली मार ली।

मणिपुर पुलिस ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “…इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चल रहे जातीय संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, इस तथ्य को देखते हुए कि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है। तथ्यों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।” अधिकारी ने कहा कि घायल कर्मियों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

E-Magazine